Admissions

संस्था के उद्देश्य

1. आत्मानुशासन एवं श्रम के प्रति निष्ठावान सुशिक्षित नागरिकों का सृजन|
2. छात्र-छात्राओं की मेधा को जागृत करके उनके अन्दर प्रकृति तथा जीवन के विभिन्न  पक्षों के प्रति-प्रेम की भावना का सृजन |
3. छात्र-छात्राओं में जीवन एवं विश्व सन्दर्भ के आधारभूत प्रश्नों को स्फूर्ति करके उनके अन्तर में इन प्रश्नों के उत्तर खोजने की उत्सुकता एवं क्षमता उत्पन्न करना |
4. जातिवाद, धर्मवाद , सम्प्रदाय की संकीर्णता से ऊपर विश्व बन्धुत्त्व की भावना को छात्र-छात्राओं में सबल करना |
5. जीवन की चुनौतियों का सफलतापूर्वक मुकाबला करने के लिए छात्र-छात्राओं को प्रदान करना |
6. आधुनिक वैज्ञानिक युग के विश्व फलक की सम्पूर्ण जानकारी छात्र-छात्राओं को प्रदान करना |
7. पूर्वात्य एवं पाश्चात्य की आध्यात्मिक विरासत एवं वैज्ञानिक उपलब्धियों का सामना करके छात्र-छात्राओं के व्यक्तिगत का सर्वतोभद्र विकास करना |
8. छात्र-छात्राओं का समानुपातिक शारीरिक , बौद्धिक, भावनात्मक एवं आत्मिक विकास करना |
9. छात्र-छात्राओं को उच्च शैक्षिक उपलब्धियां प्राप्त करने के लिए सम्पूर्ण मार्ग-दर्शन सुविधाएँ एवं वातावरण प्रदान करना |